( भारत के राजपत्र के भाग-II अनुभाग 1 में प्रकाशित किया जाना है )
सं. ए.45011(13)/2005-प्रशा.
भारत सरकार
भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय
भारी उद्योग विभाग
( प्रशासन अनुभाग )
****
उद्योग भवन, रफी मार्ग,
नई दिल्ली – 110 011
दिनांक : 29 मार्च, 2007
अधिसूचना
इस विभाग की समान संख्या वाली दिनांक 18 जनवरी, 2007 की अधिसूचना में भागत: परिवर्तन करते हुए, श्री एच.सी.बावेजा, उप सचिव, भारी उद्योग विभाग, भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय को श्री ए.एन.शर्मा, उप सचिवजो कि सरकारी सेवा से 31.03.2007 को अधिवार्षिकी आयु प्राप्त करने पर सेवानिवृत हो रहे हैं, के स्थान पर एतद् द्वारा केन्द्रीय जन सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) सम्पूर्ण विभाग के संबंध में नामित किया जाता है, जब तक आगामी आदेश न हों ।
केन्द्रीय जन सूचना अधिकारी
श्री एच.सी.बावेजा : टेलि.न. (कार्या.) 23061563
उप सचिव
कमरा न. 382, उद्योग भवन,
रफी मार्ग,
नई दिल्ली – 110 011
(के.के.शर्मा)
अवर सचिव, भारत सरकार
टेलि.न. 23061106
सेवामें
प्रबंधक,
भारत सरकार मुद्रणालय,
फरीदाबाद (हरियाणा)
हिन्दी रूपांतर के साथ